खड़गपुर में तृणमूल का गुटीय संघर्ष: बांगला आवास योजना को लेकर मचा बवाल

May 11, 2025 4:19 AM

खड़गपुर: एक बार फिर सामने आया तृणमूल कांग्रेस के अंदर का आपसी टकराव। इस बार मामला जुड़ा है सरकारी योजना ‘बंगला आवास योजना’ से। खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या 5 के पार्षद फिदा हुसैन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं तृणमूल के ही कुछ नेताओं ने।

आरोप है कि पार्षद ने बंगला आवास योजना में अनियमितता बरती है और अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए उनके नाम इस योजना में शामिल करवाए हैं। जिससे वास्तविक लाभार्थी वंचित हो रहे हैं। तृणमूल पार्टी के ही स्थानीय नेता मो अनीस का कहना है कि इस भ्रष्टाचार की पार्टी स्तर पर जांच होनी चाहिए।

इस मुद्दे पर खड़गपुर में हलचल मच गई है। इलाके के कुछ निवासियों ने भी आरोपों का समर्थन किया है। हालांकि, पार्षद फिदा हुसैन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक रूप से बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मेरे विरोधी भाजपा के साथ मिलकर षड्यंत्र कर रहे हैं।

तृणमूल के अंदर इस टकराव से पार्टी नेतृत्व भी असहज महसूस कर रहा है। स्थानीय नेताओं की ओर से आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

अब देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व इस आंतरिक विवाद और लगाए गए आरोपों से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment