गंजा कर दिए गए 13 वर्षीय शुभ की अस्वाभाविक मौत, टीएमसी के पंचायत सदस्य सहित 6 गिरफ्तार, सामूहिक पिटाई कर लोगों ने कर दिया था गंजा 

September 30, 2023 1:29 PM

 

खड़गपुर,  गंजा कर दिए गए 13 वर्षीय शुभ की शव उसके घर से पुलिस ने जब्त कर मामले की जांच कर रही है। मामले में टीएमसी के पंचायत सदस्य सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला शुरु किया है।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों सबंग थाना के बड़चाहाड़ा गांव के शुभ पर पड़ोस में चोरी का आरोप है जिसके बाद लोगों ने शुभ की लोगों ने पिटाई की व सैलून ले जाकर गंजा करवा दिया।

पता चला है कि घटना के बाद शुभ ने जहर खा ली पुलिस दूसरे दिन सुबह शुभ का अंत्यपरीक्षण करा मामले की जांच शुरु कर दी है  व बड़े भाई जो कि नारायणगढ़ में अपने ससुराल में रहता था उसकी शिकायत के आधार पर टीएमसी के पंचायत सदस्य मनोरंज माल सहित 6 को गिरफ्तार किया है पुलिस मनोरंजन सहित दो को हिरासत में ले पूछताछ की है।

टीएमसी का कहना है कि जो दोषी होंगे उस पर कार्रवाई होगी कानून अपना काम करेगा। शुभ के पिता बताश खेतिहर मजदूर है व शुभ गरीब परिवार से है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। घटना से इलाके में शोक व उत्तेजना व्याप्त है।  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment