भाजपा के पार्टी कार्यालय में आगजनी से सब कुछ जलकर राख, घटना के विरोध में थाना के समक्ष किया प्रदर्शन, सांसद दिलीप ने किया घटनास्थल का मुआयना, टीएमसी पर लगाया आरोप

March 11, 2022 9:01 AM

खड़गपुर। खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड 26 में डेवलपमेंट इलाके में भाजपा के पार्टी कार्यालय में गुरुवार की देर रात बदमाशो ने आग लगा दी जिससे वहां रखे टी.वी फर्नीचर, कागजात, आलमारी वगैरह सब कुछ जल गया।  पता चला है कि रेल इलाके में बने कार्यालय में कुछ भाग ईंट के बने थे व बाकी टट्टर वगैरह के थे

जिसके कारण आग जल्द से पकड़ी व सब कुछ राख हो गया खबर पाने पर दमकल का एक वाहन जाकर आग पर काबू पाया गया। सांसद दिलीप ने  घटनास्थल का मुआयना कर घटना के लिए टीएमसी की कड़ी

आलोचना की। भाजपा पार्षद अऩुश्री बेहरा का आरोप है कि टीएमसी समर्थित बदमाशो ने ही घटना को अंजाम दिया है बदमाश मतदान में बूथ कैप्चरिंग कर रहे थे जिसका विरोध करने पर व भाजपा की जीत को नहीं पचा पाने पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया। घटना के विरोध में भाजपा पार्षद अभिषेक अग्रवाल, ममता दास, टी नागेश्वर राव व अन्य ने थाना के समक्ष विरोध प्रदर्शित किया व आठ नामजद लोगों के खिलाफ खड़गपुर शहर थाना में शिकायत दर्ज किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष तापस मिश्रा का कहना है कि खड़गपुर शहर थाना

प्रभारी विश्वरंजन बनर्जी को मामला से अवगत कराया है उम्मीद है क पुलिस मामले में कार्ऱवाई करेगी अगर नहीं हुआ तो वे लोग वृहत्तर आंदोलन करेंगे। इधर टीएमसी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है। नामजद लोगों में ख़ड़गपुर शहर थाना के अस्थायी ड्राइवर मोहन, बी भाग्य राव, लोकेश, आर कमलेश, बालाजी, बी चंद्रशेखर राव, आशीष चटर्जी व विक्रम नायक शामिल है। घटना से इलाके में उत्तेजना व्याप्त है।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment