हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के मांग को लेकर आदिवासी संगठन ने किया खड़गपुर लोकल थाना का घेराव

January 6, 2022 5:39 PM

खड़गपुर। हत्या के 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी संगठन भारत जाकत माझी परगना महल के लोगों ने आज खड़गपुर लोकल थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि बीते अक्टूबर महीने में खड़गपुर लोकल थाना इलाके में एक आदिवासी युवक की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप कुल 12 लोगों पर लगा था। उस वक्त जांच पड़ताल कर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन 9 लोग भागने में कामयाब रहे थे। उन्हीं 9 लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज आदिवासी संगठन में थाने का घेराव किया। लोगों का कहना था कि भागे हुए आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और पीड़ितों को इंसाफ मिले।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment