सामाजिक संस्था वी वीअन्स की ओर से आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

December 19, 2021 8:10 PM

खड़गपुर। सामाजिक संगठन वीवीअन्स we wians की ओर से खड़गपुर शहर के गोलबाजार स्थित रबिंद्र इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 65 युनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर संस्था के सचिव सौरव घोष ने बताया कि संस्था के तीसरे वर्षगाठ के अवसर पर दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें कुल 65 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में से 15 नए व 5 महिला रक्तदाता शामिल थे। इस अवसर पर कुल 25 सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रुप में खड़गपुर ब्लाक-1 के बीएलआरओ पीयूष कांति जाना उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment