जेल से रिहाई के बाद भाजपा नेता दीप सोना घोष का हुआ स्वागत

January 3, 2022 3:33 AM

खड़गपुर। भाजपा के उत्तर मंडल सभापति दीपसोना घोष की रिहाई के बाद आज उनका खड़गपुर शहर में भाजपा के उत्तर मंडल की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा का कहना है कि विरोधी पार्टी उत्तर मंडल के सभापति को झूठे मामले में फंसाकर संगठन को कमजोर करने की कोशिश कर रही थी लेकिन ऐसा हुआ नही। सभापति की गैरमौजूदगी में भी संगठन ने उतनी ही जोश के साथ काम किया व आज दीपसोना की रिहाई के बाद उनका स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों  महिला कार्यकर्ता द्वारा छेड़खानी  व मारपीट का आरोप लगाने के बाद दीपसोना की गिरफ्तारी हुई थी। उक्त मामले में गिरफ्तार भाजपा के आईटी सेल से जुड़े  अंकित शर्मा की भी जमानत हो चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment