नारायणी महोत्सव में झुमी महिलाएं, निकाली गई कलश यात्रा, हुआ चरण पादुका अभिषेक

July 27, 2022 8:01 AM

खड़गपुर। श्री दादीजी प्रचार सेवा समिति खड़गपुर की ओर से प्रेमहरि भवन में 14वां नारायणी मंगल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 108 कलश यात्रा विश्वकर्मा मंदिर से निकाली गई जो कि प्रेमहरि भवन तक गई।

इस अवसर पर महिलाओं ने दादीजी का मंगलपाठ किया। मुंबई से आई कलाकार रितु शर्मा ने मंगलपाठ वाचन किया। कोलकाता की संगीत पार्टी ने मधुर प्रस्तुति दी।

ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि विशेष चरण पादूका अभिषक व महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण हुआ।

इस अवसर पर दादीजी सेवा ट्रस्ट के बनवारी खंडेलवाल, महा सचिव दीपक केडिया, कोषाध्याक्ष राधामोहन गुप्ता, सुमित अग्रवाल, चंद्रमोहन अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, मधु अग्रवाल, बबीता केडिया, झुनझुन अग्रावाल व अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment