




पलंग के मच्छरदानी स्टैंड बनाते समय हादसा हो जाने से कटर से गई शख्स की जान चली गई । जानकारी के मुताबिक, खड़गपुर अनुमंडल के सबंग थाना के मोहाड़ में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ.


जानकारी के मुताबिक, सैय्यद हामिद अली नामक 43 वर्षीय युवक अपने घर में घर के पलंग के मच्छरदानी स्टैंड की मरम्मत कर रहा था. तभी कटर मशीन से ब्लेड छिटककर युवक के गले में व शरीर के दूसरे हिस्से में लगी, जिससे युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसे सबंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. लोगों काकहना है कि हामिद किसान परिवार से था व छोटे मोटे काम किया करता था. घर में वह लोहे काटने की मशीन में लकड़ी काटने का कटर लगाकर मच्छरदानी के स्टैंड को छोटा कर रहा था. तभी अचानक ग्लेंडर ब्लेड छिटककर उसके गले में लग गई. जिससे वह बुरी तरह लहुलुहान हुआ. गले के अलावा हाथ में भी कटने के निशान हैं.

तुरंत घरवाले हामिद को घर से 14 किलोमीटर दूर सबंग अस्पताल ले गए, जहां लगभग पंद्रह- बीस मिनट की इलाज के बाद उसकी मौत हो गई. सबंग थाना की पुलिस को सूचना मिलने पर शव को बरामद कर अंत परीक्षण करा परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. पता चला है कि हामिद की पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। हामिद लोग पूरे चार भाई बहन हैं, सभी लोग अलग-अलग रहते हैं. पिता की मौत हो चुकी है घर में मां भी है. घटनासे इलाके में शोक व्याप्त हो गया. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.






