चाची पर हमले के आरोप में भतीजा गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत

March 16, 2023 6:40 PM

 

खड़गपुर, खड़गपुर शहर के साउथ साईड इलाके में बीते दिनों महिला पर जानलेवा हमले के आरोप में युवक को गिरफतार कर अदालत में पेश किए जाने पर जज ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सुनीता मुगरी नामक महिला ने खड़गपुर टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी को बेवजह गौतम उर्फ रिकी मुगरी ने हमला कर दिया जिसके बारे में पूछने जाने पर गौतम उसकी पत्नी बिमला व ज्योत्सना मुगरी ने सुनीता पर हमला कर दिया व गौतम व उसकी पत्नी ने उसका गला घोंटने का प्रयास किया जिसके बाद उसका चांदमारी अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

 रिकी के पिता राजेश मुगरी का कहना है कि छोटे बच्चों के बीच हुए झगड़े में मामला तूल पकड़ लिया है व बेटे को बेवजह जेल जाना पड़ा।मानवाधिकार   संस्था से जुड़े विजय ने बताया कि गौतम व सुनीता आपस में रिश्तेदार है व गौतम ने सुनीता पर हमला किया जिससे स्थिति बिगड़ी। 

घटना की जांच कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौतम उर्फ रिकी को गिरफ्तार कर खड़गपुर महकमा अदालत में पेश किया तो उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment