कारशेड के पास ट्रेन के धक्के से बड़ा आयमा के रहने वाले युवक की मौत, रेल पुलिस कर रही मामले की जांच

May 12, 2022 5:38 AM

खड़गपुर। कारशेड के पास ट्रेन के धक्के से बड़ा आयमा के रहने वाले ऋत्विक सरोज नामक लगभग 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पता चला है कि बड़ा आयमा के माझी पाड़ा के रहने वाले ऋत्विक ईंट बालू सप्लाई का काम करता था व वहीं पर मंदिर में सोता था। ऋत्विक लोग दो भाई है परिजन का कहना है कि चूंकि वह मंदिर में सोता था इसलिए कब कैसे घटना हुई कहना मुश्किल है।

स्थानीय निवासी चिकू अग्रवाल का कहना है कि ऋत्विक के दोस्त जब शौच करने कारशेड के पास गया तो रेल पटरी के समीप शव देख शिनाख्त की फिर इलाके के लोगों व रेल पुलिस को सूचना देने पर खड़गपुर जीआरपी शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण करा परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। ऋत्विक का शरीर के चोट से अनुमान है कि ट्रेन के धक्के से उक्त घटना घटी। जीआरपी का कहना है कि अंत्यपरीक्षण रपट आने पर ही पता चल पाएगा मौत कैसे हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment