






रहीपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नं. 1, आईआईटी खड़गपुर में 32वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (NCSC) 2026-27 के संभागीय स्तर के कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ।



कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय सहायक आयुक्त श्री दिबाकर भोई की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर डॉ. रिकिशा भौमिक, आयोजन स्थल, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय आई आई टी खड़गपुर की प्राचार्या तथा डॉ. राजीव रावत, VMC सदस्य एवं वरिष्ठ हिंदी अधिकारी, आईआईटी खड़गपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों के कार्यक्रम में आईआईटी खड़गपुर के विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों को निर्णायक मंडल (Judges) के रूप में आमंत्रित किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में सहायक आयुक्त श्री दिबाकर भोई ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, अनुसंधान की भावना और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कोलकाता क्षेत्र के सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया और उन्हें अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा को नए प्रयोगों एवं नवाचारों में बदलने के लिए प्रेरित किया।
इस क्षेत्रीय स्तर के आयोजन में विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों से 206 विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्यार्थी विज्ञान, ऊर्जा, नवाचार और सतत विकास से जुड़े अपने मॉडल, प्रोजेक्ट एवं विचार प्रस्तुत कर रहे हैं।
यह आयोजन युवा वैज्ञानिकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा सतत और ऊर्जा-सक्षम भविष्य के निर्माण की दिशा में नए विचार प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है।







