स्कुल क्लर्क ने पारिवारिक विवाद से तंग आ फांसी लगा आत्महत्या कर ली, पत्नी खिड़की से पति को बचाने का करती रही असफल कोशिश, शिक्षक दिवस के पूर्व हुई घटना से शिक्षा जगत में शोक का माहौल

September 6, 2020 3:13 AM

खड़गपुर। शिक्षक दिवस के पूर्व पिंग्ला थाना इलाके मे शनिवार की रात स्कुल के क्लर्क ने पत्नी से झगड़े के बाद कमरे को बंद कर फांसी लगा आत्महत्या कर ली जबकि पत्नी खिड़की से ऐसा करने से मना करती रही चीख पुकार सुन पड़ोसी आए तो क्लर्क के शरीर का कंपन देख कुछेक लोग मूर्छित हो गए। दरवाजा तोड़ क्लर्क का शव बरामद किया गया तब तक देर हो चुकी थी पुलिस शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खड़गपुर महकमा के पिंग्ला थाना के बागनबाढ़ हाईस्कुल के क्लर्क व शालमारा गांव के निवासी सूर्यकांत शीट नामक 30 वर्षीय युवक का शनिवार की रात लगभग दस बजे रात्रि भोज के बाद अपने पत्नी से झगड़ा होने पर फांसी लगा ली। पता चला है कि चार साल पहले सूर्यकांत का विवाह हुआ था व उसके लगभग तीन साल की एक बेटी है। दंपत्ति में विवाद होने पर सूर्यकांत ने घर का कमरा अंदर से बंद कर रस्सी से फांसी का फंदा लगा झूल गया इधर पत्नी ऐसा करने से रोकने के लिए रोती बिलखती चिल्लाती रही पत्नी ने पति की फांसी लाइव देखी इधर आवाज सुन और भी कई लोग आ गए पर सूर्यकांत का शरीर उस वक्त कंपन कर रहा था जिसे देख कुछेक लोग मूर्छित हो गए इधर पड़ोसियों ने जब तक दरवाजा तोड़ा तब तक देर हो चुकी थी पुलिस लाश को बरामद कर अंत्यपरीक्षण करा परिजन को सौंप दिया इधर घटना के बाद स्कुल में शिक्षक के दिवस में शोक का माहौल हो गया। पिंग्ला थाना प्रभारी प्रणव सेनापति ने बताया कि पति पत्नी के विवाद के कारण युवक ने फांसी लगा ली रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बांबे रोड से अधेड़ का शव बरामद
खड़गपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 में निजी फैक्ट्री के समक्ष सड़क किनारे एक अधेड़ व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में शव पाये जाने के बाद अज्ञात लोग खड़गपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया शव का खड़गपुर शहर थाना पुलिस ने अंत्यपरीक्षण कराया मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है अनुमान है कि  वाहन की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हुई होगी।खड़गपुर ग्रामीण थाना पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है।
.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment