भारतीय रेलवे मज़दूर संघ के संस्थापक सदस्य व डी एम रावदेव को डीपीआरएमएस की ओर से श्रद्धांजली दी गई, पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री एवं भारतीय मज़दूर संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे रावदेव, बीते दिनों मुंबई में हुआ था निधन

September 6, 2020 1:55 AM

खड़गपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ की ओर से खड़गपुर कारखाना मंडल एवं खड़गपुर डिवीजनल मण्डल की ओर से  भारतीय रेलवे मज़दूर संघ के संस्थापक सदस्य व पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री एवं भारतीय मज़दूर संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डी एम रावदेव को श्रद्धांजली दी गई।  ज्ञात हो कि बीते 29 को रामदेव का मुंबई में देहांत हो गया था। श्रद्धांजलि सभा संबोधित करते हुए डीपीआरएमएस के जोनल अध्यक्ष प्रह्लाद चौधरी ने कहा  कि डी. एम रावदेव मध्य रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत रहते हुए अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए कई आन्दोलन में हिस्सा लिए व व प्रशासनिक दमन का भी सामना किया।  जिसमें बहुचर्चित  1974 के ऐतिहासिक रेल हड़ताल शामिल है जिसका का नेतृत्व करते हुए लम्बे समय तक रेल सेवा से निष्कासित रहे व  भारतीय रेलवे मज़दूर संघ  मजूबत बनाने के लिए बीमारी के बावजूद जुटे रहे उनके ना रहने से भारतीय रेलवे मज़दूर संघ एवम इसके सम्बद्ध यूनियनों के कार्यकर्त्ताओ को गहरा आघात लगा है यह रिक्तता अपूरणीय है।

खड़गपुर कारखाना सचिव पी के कुंडू ने कहा कि रावदेव का संघ के प्रति समर्पण को संघ परिवार हमेशा याद रखेगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं खड़गपुर मंडल के संगठन सचिव पी के पात्रो ने कहा स्व. डी एम रावदेव संघ उनके साथ  अनेक कार्यक्रमों भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ था। रावदेव जी के चित्र पर लोगों ने श्रद्धा पुष्प अर्पित किया तथा  उनकी आत्मा की शांति के लिये 3 मिनट  मौन रख ईश्वर से प्रार्थना किया गया। मनीष झा, टी एच राव, बलवंत सिंह, रत्नाकर साहू, कौशिक सरकार, ओ पी यादव, संतोष सिंह, कृष्णा मूर्ति, वी टी राव, आर पी मुखर्जी, राज कुमार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment