आद्रा- हावड़ा शिरोमणि लोकल से शव बरामद, य़ुवा ने लगाई फांसी :

May 10, 2025 5:12 PM

खड़गपुर, आद्रा से हावड़ा जा रही शिरोमणि लोकल से आज सुबह शव बरामद कियागया जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक शिरोमणि लोकल में इंजन से तीसरे डिब्बे में बाथरुम के पास एक अज्ञात शव अचेत अवस्था में मिला लोगों ने शालबनी के पास शख्स को पड़े देख खबर दी तो मेदिनीपुर में ट्रेन के पहुंचने पर शख्स को उतार जांच की तो मृत पाया. जीआरपी शव को उतार कर चांदमारी अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा है रेल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है लगभग 35 वर्षीय मृतक का शिनाख्त नहीं हो पाया है।

दांतन कालेज के पूर्व छात्र का शव बरामद

खड़गपुर अनुमंडल के दांतन के रहने वाले सौम्यकांति पोईरा नामक 25 वर्षीय युवक का शव आज उसके आवास से बरामद किया गया. पता चला है कि सौम्यकांति दांतन कालेज से ग्रेजुएशन किया था व नौकरी की खोज में जुटा था दो साल पहले मां की मृत्युहो चुकी है पिता खेती किसानी का काम करता है। परिवार में सिर्फ पिता पुत्र थे। सौम्यकांति घरेलू काम करता था व डिप्रेशन से गुजर रहा था। आज सुबह शव उसके कमरे में लटकता मिला. पुलिस शव को बरामद कर जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment