स्वर्णरेखा नदी में डूबे किशोर का शव 20 घंटे बाद मिला, इलाके में शोक की छाया

June 24, 2025 1:41 PM

 

गोपीबल्लवपुर के जगन्नाथपुर घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान सुबर्णरेखा नदी में डूबे किशोर का शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। मृत किशोर की पहचान 15 वर्षीय शुभजीत खामरी के रूप में हुई है, जो कुरीचामट गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर शुभजीत अपने दोस्तों के साथ सुबर्णरेखा नदी के जगन्नाथपुर घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दोस्तों ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही गोपीबल्लवपुर प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। लगभग 20 घंटे के अथक प्रयास के बाद मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे शुभजीत का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के उस हिस्से में बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा उपायों की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई शुभजीत की असामयिक मृत्यु से व्यथित है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment