आवास योजना के तहत 7 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिली दूसरी किस्त, खाते में भेजे गए 4,201 करोड़ रुपये

November 13, 2026 10:17 PM

कोलकाता: राज्य सरकार ने ‘पश्चिम बंगाल आवास’ योजना के अंतर्गत 7 लाख से अधिक लाभार्थियों को घर निर्माण की दूसरी किस्त के रूप में 4,201.026 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे 60,000 रुपये भेजे गए हैं।

​राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष सहित राज्य मंत्रिमंडल के अन्य वरिष्ठ मंत्री भी उपस्थित रहे।

​सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में कुल 17.21 लाख लाभार्थियों को 10,323 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की पहल की गई है। प्रशासन ने जानकारी दी है कि योजना के तहत अब तक 1.74 लाख घरों का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। शेष बचे हुए घरों के निर्माण को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment