February 5, 2026

सिविक उदय हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद मुंबई से गिरफ्तार

0
IMG_20260205_221210

 दम है तो पकड़ के दिखाओ कुछ इसी तरह का चैलेंज पुलिस को दिया था श्री उदय हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद ने। आखिरकार पुलिस ने चैलेंज को स्वीकारते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

खड़गपुर टाउन थाना मेंआज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गपुर के SDPO धीरज ठाकुर ने बताया कि 16 दिसंबर की रात शहर के बोगदा में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में खड़गपुर टाउन पुलिस स्टेशन के सिविक उदय की मौत हो गई थी। उस घटना में पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

जांच चल ही रही थी कि खड़गपुर टाउन पुलिस स्टेशन की चार लोगों की टीम ने मोबाइल फोन ट्रैक करके मुंबई के ठाणे के  से मो. जावेद को गिरफ्तार कर लिया। जावेद का घर खड़गपुर शहर के आजादबस्ती इलाके में है। इस घटना में शेख शोरफू, राहुल श्रीवास्तव, सोनू शंकर, रोशन साहू, रोहन शंकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेख शोरफू और राहुल को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।

मामले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तार होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। मोहम्मद जावेद को ट्रांजिट डिमांड में खड़गपुर लाया गया है शुक्रवार को उसे खड़गपुर महकमा अदालत में पेश कियाजएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *