





इंदा में युवक पर मां की हत्या की आरोप लगा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच में खड़गपुर टाउन थाना पुलिस जुट गई है।




जानकारी के मुताबिक इंदा के बोसपाड़ा में बेटे को चाय पिलाने गई मां की युवक में पीठ पीठ कर हत्या कर दी। पता चला है कि इंदा इलाके में भवानी देउरी नामक लगभग 75 वर्षीय वृद्ध अपने बेटे के साथ रहती थी भवानी के कुल तीन बेटे वह दो बेटियां है। भवानी का बेटा शोभनाथ मां को मानसिक रोगी बताया जाता है बीते दिनों सुबह-सुबह भवानी अपने बेटे को चाय देने के लिए दो तल्ले में गई तो बेटे सोमनाथ में मां का सर टेबल में रखकर दूसरे टेबल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया जिससे मां का सर चकनाचूर हो गया।आवाज सुनकर पास के भाड़ा में रह रहे लोगों ने जानकारी दी तो पाया गया कि सोमनाथ में घर का दरवाजा अंदर की और बंद करके घटना को अंजाम दिया है खड़गपुर शहर थाना पुलिस खबर देने पर शव को बरामद कर अंत्य परीक्षण करा परिजन को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले जांच की जा रही है व बेटे का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की इससे पहले पिता की भी पिटाई करता था पिता की साल भर पहले मौत हो चुकी है। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है। भवानी घर के रेंट से अपना जीविका चलाती थी जबकि बेटा बेरोजगार व अविवाहित था।










