खड़पुर शहर में 24 घंटे के भीतर सड़क हादसे में दो की मौत

July 1, 2026 1:17 AM

खड़पुर शहर में 24 घंटे के भीतर सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खड़गपुर शहर में बीते 24 घंटे में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सोमवार की रात रेशमी मेटालिक के कर्मचारी रोहन महापात्र (31)की सड़क हादसे में मौत हो गई।

पता चला है कि रोहन सोमवार रात बारिश के दौरान मलिंचा से खरीदारी की ओर आ रहा था तभी मलिंचा रोड में दुर्घटना होने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया स्थानीय लोगों ने उसे चांदमारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पता चला है कि रोहन महापात्रा पुरुलिया जिले के पूचा थाना के गोकुंज गांव के रहने वाले थे। रोहन के पिता कैंसर से पीड़ित हैं और मां भी दिव्यांग हैं। रोहन गरीब परिवार से संबंध रखता था। रोहन के शव का अंत्य परीक्षण करा परिजनोक्ष पुरुलिया ले गए। फैक्ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहन का सोमवार को सुबह छह से दो ड्यूटी था और वह मलिंचा इलाके में भाड़ा के घर में रहा करता था। कल रात कहीं जा रहा था तभी हादसा हुआ। घटना से इलाके में शोक व्याप्त है।

बीएमसी नेता की मौत 

इधर एक अन्य घटना में सड़क हादसे में मारे गए बीएमएस के जिला उपाध्यक्ष डोनेस एंथोनी का आज अंतिम संस्कार किया गया है। डोनेस भी रविवार को देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गया था। ओटी रोड में संभवत डिवाइडर से टकरा जाने के बाद मोटरसाइकिल सवार डोनेस की मौत हो गई। डोनेस की एक बेटी भी है। डोनेस क्लाकुंडा में एमईएस कंपनी के अधीन काम करता था। डोनेस के भाई उत्तर प्रदेश रहते थे, उन लोगों के आने पर आज अंतिम संस्कार किया गया है। बीएमएस के जिला अध्यक्ष बिप्लव का कहना है कि डोनेस यूनियन के कार्य के प्रति समर्पित था। घटना से लाके में शोक व्याप्त है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment