शीर्षक: 1 जुलाई से महिलाओं के खाते में आएंगे अन्नपूर्णा योजना के पैसे, जानें खाते में पैसे न आने पर क्या करें

July 1, 2026 10:03 AM

​1 जुलाई से अन्नपूर्णा योजना की दूसरी किस्त का पैसा लाभार्थियों के बैंक खाते में आना शुरू हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे के बाद से पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, आज लगभग 1 करोड़ 30 लाख महिलाओं के बैंक खाते में यह धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा, हाल ही में यह भी बताया गया है कि 1.05 करोड़ अन्य महिलाओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि 1 जुलाई को उनके खाते में भी 3,000 रुपये भेज दिए जाएंगे।

​पैसे न मिलने पर क्या करें?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि 1 जुलाई को अन्नपूर्णा योजना का पैसा आपके खाते में नहीं आता है, तो क्या करना चाहिए? इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप घर बैठे एक क्लिक में सोशल सिक्योरिटी पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

​पोर्टल पर स्टेटस का क्या मतलब है?

​Approved (स्वीकृत): यदि आपका स्टेटस ‘Approved’ दिखाता है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया गया है।

​Verified (सत्यापित): इसका मतलब है कि आपके द्वारा जमा किए गए सभी दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है।

​Payment Process Completed (भुगतान प्रक्रिया पूर्ण): यदि यह लिखा है, तो समझ लें कि योजना का पैसा आपके बैंक खाते में भेजा जा रहा है।

​Awaiting Verification (सत्यापन की प्रतीक्षा): इसका अर्थ है कि आपके दस्तावेजों का सत्यापन अभी बाकी है।

​Rejected (अस्वीकृत): यदि स्टेटस ‘Rejected’ दिखाता है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन रद्द कर दिया गया है।

​स्टेटस ‘Approved’ होने पर भी पैसे न आएं तो क्या करें?

यदि आपका स्टेटस ‘Approved’ दिखा रहा है, लेकिन फिर भी बैंक खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो आपको अपने बैंक से संपर्क करना चाहिए। कई बार बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक न होने के कारण भी पैसे रुक सकते हैं। इसके साथ ही, आप ऑनलाइन यह भी जांच सकते हैं कि आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में दी गई सभी जानकारी सही है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment