आंध्र प्रदेश के गुंटूर में सड़क हादसे के शिकार युवक की मौत, इंजन रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर से एक की मौत युवक की मौत

July 15, 2026 12:52 AM

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में सड़क हादसे के शिकार युवक की मौत
खड़गपुर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, 29 जून को गुंटूर स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत विमल सोरेन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लंबे समय तक कोमा में रहने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
मृतक विमल सोरेन नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के साधना गांव के निवासी थे और रोजगार के सिलसिले में आंध्र प्रदेश में रहकर काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मछलियों को दाना खिलाते समय व्यक्ति की मौत
एक अन्य घटना में खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या 25 के बरतिया इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति की मछलियों को दाना खिलाने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ थाने के अंतर्गत पोक्तापोल से 10 ग्राम जाने वाली सड़क पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नरसिंहबाढ़ी इलाके में एक इंजन चालित रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर मकरामुपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायलों का वहां इलाज चल रहा है।

​स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पर सवार लोग सबंग थाने के चांदकुड़ी इलाके के डोंडरा (Dondra) गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment