खड़गपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियां बरामद; माफियाओं को एसपी की कड़ी चेतावनी

July 15, 2026 11:41 PM

खड़गपुर: पश्चिम मेदिनीपुर की पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने आज खड़गपुर टाउन थाने में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर में चल रहे पुलिस अभियानों और आगामी सख्त कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

​चोरी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान

एसपी ने बताया कि पिछले दो दिनों से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 चोरी की बाइक, 1 टोटो और 1 टीवी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हाल ही में चोरी हुई अन्य बाइकों को भी जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।

​इसके साथ ही अवैध शराब, गांजा और ड्रग्स के खिलाफ भी पुलिस का अभियान जोरों पर है। इस सिलसिले में अब तक कुल 28 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कई छिनतईबाज भी शामिल हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकार के अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

​नए सीसीटीवी और माफियाओं को चेतावनी

शहर की सुरक्षा को लेकर एसपी ने बताया कि पहले के सीसीटीवी कैमरे खराब हो चुके हैं, इसलिए बहुत जल्द पूरे खड़गपुर शहर में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने माफियाराज के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि शहर में किसी भी हाल में माफियाराज चलने नहीं दिया जाएगा। माफियाओं को खुली चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, “या तो वे जेल में रहेंगे, या फिर शहर के बाहर।”

​यातायात और अतिक्रमण पर निर्देश

प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि वर्तमान में कोई उच्छेद (अतिक्रमण हटाना) नहीं होगा। इसलिए, जाम की समस्या से निपटने के लिए घाटल, मेदिनीपुर कोतवाली इलाके और खड़गपुर शहर में जो लोग सड़क पर आ गए हैं, उन्हें केवल पीछे की ओर खिसकाया जाएगा ताकि यातायात सुचारू रहे।

​ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने यह भी जानकारी दी कि ‘उल्टा रथ’ के बाद शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़े पैमाने पर धरपकड़ अभियान शुरू किया जाएगा। विशेष रूप से मोबाइल कान पर लगाकर बाइक चलाने वालों, बिना हेलमेट यात्रा करने वालों, एक बाइक पर तीन लोगों के सवार होने और तेज/कर्कश आवाज करने वाली बाइकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment