






खड़गपुर: नटराज काली मंदिर , मालंचा में 19वें वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और शिक्षक सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल के तहत कुल 68 रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान किया।


शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कल बड़ी संख्या में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समाज निर्माण और नई पीढ़ी को दिशा देने में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आयोजकों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, उत्तरीय और स्मृति चिह्न भेंट किए।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के अलावा संगीत, नृत्य, वाद्ययंत्र, योग और खेलकूद के प्रशिक्षकों सहित करीब 120 शिक्षकों व गुरुओं को मंच पर सम्मानित किया गया।





