नाहर ब्रदर्स और सात मां कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 यूनिट रक्त संग्रहित

September 14, 2026 12:17 AM

खड़गपुर के वार्ड नंबर 21 स्थित पोतोरखोली (पतितपावन संघ, दुर्गा मंदिर के पास) में रविवार, 13 सितंबर को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ‘नाहर ब्रदर्स एवं सात मां कमेटी’ के संयुक्त तत्वावधान में समर, अजीत, भीमा और रेम्बो की पावन स्मृति में आयोजित किया गया था।

​शिविर में स्थानीय युवाओं और रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जहां कुल 50 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संग्रहित रक्त में से 20 यूनिट रेलवे ब्लड बैंक तथा 30 यूनिट खड़गपुर सब-डिविजनल अस्पताल को जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु सौंपा गया।

​आयोजन को लेकर कमेटी के सचिव राकेश नाहर ने कहा कि वर्तमान में गणेश पूजा उत्सव जारी रहने के कारण रक्तदाताओं की संख्या में थोड़ी कमी जरूर दर्ज की गई, इसके बावजूद लोगों ने मानवीय सेवा की भावना के साथ रक्तदान कर जीवन रक्षा के इस नेक कार्य में अपना योगदान दिया।

​इस अवसर पर शैलेश शुक्ला, चरणजीत सिंह, अभिषेक झा और सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके साथ ही खड़गपुर वोलंटरी ब्लड डोनर्स ऑर्गनाइजेशन (KVBDO) की ओर से बिजन लाल दत्ता एवं पी.पी. चक्रवर्ती उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कमेटी के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment