अवैध पटाखों पर पुलिस की कड़ी चेतावनी, खड़गपुर में पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए विजया सम्मेलनी का आयोजन

October 29, 2026 9:09 PM

खड़गपुर टाउन थाने की पहल पर ट्रैफिक गोलखुली दुर्गा मंदिर से सटे मैदान में पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए एक विशेष विजया सम्मेलनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम मेदिनीपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) पापिया सुल्ताना मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पार्थ घोष, खड़कपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सिद्धार्थ डांगी और खड़गपुर टाउन थाने के आईसी अमित मित्र भी मौजूद थे।

​कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हमारे सभी कर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहते हैं, जिसके कारण वे अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। इसी कारण पुलिस कर्मियों के परिजनों के सम्मान में इस विजया सम्मेलनी समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने परिवारों की सराहना करते हुए कहा कि भले ही कर्मी घर पर समय न दे पाएं, लेकिन वे समाज और आम जनता की सुरक्षा के लिए जो कर्तव्य निभाते हैं, वह अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसा सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

​काली पूजा को लेकर कड़ी गाइडलाइंस और चेतावनी:

आगामी काली पूजा और दिवाली के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आगामी बैठक में पटाखों के प्रकार और डेसिबल सीमा को लेकर दिशा-निर्देश तय किए जाएंगे।

​उन्होंने आम नागरिकों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “कानून तोड़ने में कोई बहादुरी नहीं है।” सभी लोग नियमों और कानून के दायरे में रहकर त्योहार की खुशियां मनाएं, पुलिस प्रशासन हर कदम पर नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि “अवैध पटाखों का निर्माण और उनका अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment