गोलबाजार राम मंदिर में अन्नकूट व दीपावली मिलन समारोह संपन्न, सैकड़ों लोग हुए शामिल

November 11, 2026 12:38 AM

 

खड़गपुर। शहर के गोलबाजार स्थित राम मंदिर में बुधवार को व्यापारियों की ओर से अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गोलबाजार के व्यापारी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

व्यापारी मंगल केडिया ने बताया कि वर्ष 1984 से राम मंदिर कमेटी की ओर से लगातार दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान भगवान को विशेष भोग अर्पित किया गया तथा विधिवत पूजा-अर्चना और विशेष आरती की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक प्रीतिभोज में शामिल हुए।

इस अवसर पर राम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने सभी व्यापारियों एवं उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment