






खड़गपुर के गाटरपाड़ा शीतला मंदिर के समीप गौरा गौरी पर्व मनाया गया। छत्तीसगढ़ के गोड़ समुदाय का यह प्रमुख पर्व है।दीपावली की रात मूर्तियां बनाकर उनकी स्थापना की गई व सोमवार की सुबह लोकगीत गा शोभायात्रा निकाल मूर्तियां झीन तालाब में विसर्जित की गई।


गौरा गौरी पर्व भगवान शिव (गौरा) और माता पार्वती (गौरी) के विवाह की पौराणिक कथा और उत्सव से जुड़ा है।
महिलाएं और सुहागिनें अपने वैवाहिक जीवन में सुख-शांति तथा पति की लंबी उम्र के लिए यह पूजा करती हैं।
कुंवारी लड़कियां अच्छे वर और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए गौरा-गौरी की आराधना करती हैं।








