






यह घटना खड़गपुर लोकल थाना अंतर्गत कालीगेड़िया इलाके की है। जानकारी के अनुसार, शाम के समय दो लोग सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।


इस दुर्घटना में नंदन दे नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे सांकवा ग्राम पंचायत इलाके में विलेज पुलिस के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया।

दूसरी ओर, इस घटना में घाय*ल हुए नाबालिग को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत बचाया गया और बेहतर इलाज के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात फरार गाड़ी और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।






