लगातार हो रही बारिश की वजह से खड़गपुर में दो लोगों की मौत, गोदापियासाल में रेलवे ट्रैक की जमीन धंसी, ट्रेन सेवाएं बाधित

September 15, 2021 3:44 PM

खड़गपुर। लगातार हो रही बारिश की वजह से खड़गपुर ग्रामीण व शहर इलाके मिलाकर अभी दो  लोगों की मौत की खबर सामने आई है। ज्ञात हो कि पहली मौत खड़गपुर लोकल थाना के पश्चिम पाथरा गांव में हुई। जहां रात के वक्त अपने घर में सोते समय दिवार गिरने से राखाल हेम्ब्रम(36) नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरी लाश खड़गपुर शहर के वार्ड संख्या 8 के लालडांगा इलाके में मिली जहां संजय खामरुई(35) नामक व्यक्ति शराब के नशे में सारी रात बारिश में तालाब किनारे सड़क पर पड़ा रह व उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बारिश की वजह से ही जिले के दूसरे हिस्सों से कई मवेशियों के भी मारे जाने की खबर सामने आ रही है। ज्ञात हो कि लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर रखा है खड़गपुर व मेदिनीपुर शहर के आधे से भी ज्यादा वार्ड इलाके जलमग्न हो गए है। सड़कों पर पानी लबालब भरा है। निचले इलाकों में लोगों के घरों में कमर तक पानी घुस गया है। यहां तक की बारिश के पानी ने खड़गपुर रेल्वे स्टेशन को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों का सामान्य जीवन जीना मुश्किल हो गया है। हांलाकि मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए कहा कि शाम के बाद यह निम्नचाप छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण बंगाल के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

निम्नचाप के कारण पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से खड़गपुर-आद्रा डिविजन रेल लाईन पर गोदापियासल स्टेशन से कुछ दुरी पर अप रुट की रेल्वे ट्रैक की जमीन धंस गई। जिसके बाद अप लाईन से ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई व मरम्मत का काम शुरु कर दिया गया। ज्ञात हो कि आज सुबह स्थानीय कुछ लोगों ने वहां से गुजरने के दौरान ट्रैक की जमीन धंसी हुई देखी जिसके बाद उन्होंने तुरंत गोदापियासल स्टेशन में खबर दी। घटना की खबर मिलने पर फौरन सालबनी थाना पुलिस व रेल्वे के अधिकारी वहां पहुंचे व हालात का जायजा लेने के बाद तुरंत मरम्मत का काम शुरु कर दिया। वहीं उस अप रुट से आने-जाने वाली ट्रेनों को डाउन रुट में डायवर्ट किया गया। अनुमान के मुताबिक लगभग 100-150 मीटर तक की रेल्वे लाईन की जमीन धंस चुकी थी।

৮নং ওয়ার্ডে লালডাঙায় গতকাল রাতে পুকুরে ডুবে মারা গেল বছর ৩০যুবক। যুবকের নাম-অনাম খামরই। লালডাঙারই বাসিন্দা। যুবকটি কখন পুকুরে পড়ে যায়, কেউ দেখেনি। গতকাল রাতে বাড়িতে না ফেরায় বাড়ির লোক বৃষ্টিতে খুঁজতে বেরয়নি। আজ সকালে খোঁজ করতে শুরু ক‍রায় বাড়ির সামনের পুকুরে তাকে মৃত অবস্থায় দেখতে পাওয়া যায়। স্থানীয় টাউন থানায় খবর দেওয়া হলে তারা দেহ উদ্ধার করে ময়নাতদন্তের জন্য মহকুমা হাসপাতালে নিয়ে যায়।
এলাকাবাসীর সন্দেহ মদ্যপ অবস্থায় পুকুরে পড়ে গেলে উঠতে না পারায় ওখানেই মারা যায়।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment