करीब 17 घंटे बाद झाड़ग्राम चिड़ियाघर से लापता चीता को ढूंढ लिया गया

October 8, 2021 6:48 PM

खड़गपुर। लगभग 17 घंटे बाद झाड़ग्राम मिनी चिड़ियाघर से लापता हुए एक पूर्ण वयस्क चीता को ढूंढ लिया गया जिसके बाद झाड़ग्राम वासियों ने राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि गुरुवार शाम चिड़ियाघर में कुछ मरम्मत का काम होने के दौरान दो चीता में से एक चीता लापता हो गया था। चिड़ियाघर के कर्मचारियों को लगा की चीता वहां से फरार हो गया है। धीरे धीरे चीता के चिड़ियाघर से फरार होने की खबर आग की तरह झाड़ग्राम शहर में फैल गई। इधर प्रशासन की ओर से माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने को कहा गया जिससे झाड़ग्राम के लोग भयभीत हो गए। यहां लगातार चिड़ियाघर के कर्मचारी उस चीता को ढूंढने के लिए पुरे जंगल व रिहायशी इलाकों को खंगाल डाला। अंत में आज वह चीता चिड़ियाघर में ही पाया गया। एक चबुतरे के नीचे छिपकर बैठने की वजह से किसी की नजर उस पर नही पड़ी थी। खैर जो भी हो लेकिन अब चीता के मिल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment