रबिंद्रपल्ली के रहने वाले आनंद की सड़क हादसे में मौत, बुरी तरह जख्मी दोस्त लाल्टू कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, केशयाड़ी से लौटते वक्त हुआ हादसा

February 2, 2022 10:03 AM

खड़गपुर। रबिंद्रपल्ली के रहने वाले आनंद की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि बुरी तरह जख्मी दोस्त लाल्टू का कोलकाता क अस्पताल में इलाज चल रहा है जानकारी के मुताबिक केशियाड़ी थाना के खाजरा के समीप कुशगेडिया इलाके में केशियाड़ी से खड़गपुर की ओर लौटते समय मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पीछे टक्कर मार दिया.जिससे खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड संख्या 33 के रहने वाले आनंद राव (21) की मौत हो गई जबकि दोस्त लाल्टू प्रामाणिक घायल है पहले उसे मेदिनीपुर फिर कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ज्ञात हो कि आनंद व लाल्टू दोनों पड़ोसी है व आईआईटी में ठेकेदार के अधीन कंस्ट्रक्शन का काम करता था दोनों को सोमवार को तन्ख्वाह मिली थी शाम में लाल्टू का फोन आने क बाद आनंद मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर केशियाड़ी चला गया जहां सो लौटते वक्त कुशगेडिया गांव के निकट सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर को धक्का मार दिया गति अत्यधिक होने के कारण दोनों युवक घायल हो गया। केशियाड़ी थाना प्रभारी उदय शंकर प्रमाणिक का कहना है कि दोनों को पहले खाजरा अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने आनंद को मृत घोषित कर दिया।

पता चला है कि आनंद के पिता भी आईआईटी के छात्रावास में ठेकेदार के अधीन कुक का काम करता है आनंद तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा है घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई केशायाड़ी थाना की पुलिस शव का अंत्यपरीक्षण करा परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया व रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment