





पश्चिम बंगाल में चुनावी बिगुल बज चुका है और राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इसी कड़ी में, देश के केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आगामी 10 अप्रैल, शुक्रवार को खड़गपुर शहर के दौरे पर रहेंगे।



विकास और संकल्प का उद्घोष:

श्री अमित शाह शाम 4:00 बजे खड़गपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री दिलीप घोष के समर्थन में एक विशाल रोड शो का नेतृत्व करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘विकास और संकल्प’ का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है।
रोड शो का मार्ग:
यह भव्य रोड शो बालंचर रोड स्थित अतुल मुनि स्कूल से शुरू होकर खरीदा क्लॉक टावर तक जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है।
मुद्दे और विजन:
गृह मंत्री का यह दौरा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के खिलाफ एक कड़ा संदेश देने के साथ-साथ क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के विजन को जनता के सामने रखेगा। भाजपा समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।






