खड़गपुर में घर के बाहर महिला से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार, इलाके में दहशत

October 8, 2026 7:12 PM

खड़गपुर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां घर के बाहर सफाई कर रही एक महिला के गले से सोने का हार छीनकर अज्ञात बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, घटना वार्ड 17 में बुधवार सुबह लगभग 7 बजे की है। पीड़ित महिला अपने घर के बाहर आंगन की सफाई कर रही थी, तभी अचानक एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने का हार छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर तेजी से फरार हो गया।

​महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाश भाग निकलने में सफल रहे। पीड़िता के अनुसार छीने गए सोने के हार की अनुमानित कीमत लगभग 2.25 लाख रुपये बताई जा रही है।

​सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सुबह-सुबह घनी आबादी वाले इलाके में हुई इस लूट की घटना से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है और पुलिस की नियमित गश्त व सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदातों से आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

​घटना के तुरंत बाद पीड़िता द्वारा स्थानीय टाउन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment