चिनाब ब्रिज का भव्य मॉडल: खड़गपुर वैगन शॉप के आरबी सेक्शन की अद्भुत उपलब्धि ​

September 19, 2026 12:01 PM

 

​खड़गपुर: विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर वैगन शॉप स्थित Corrosion/RB section के समस्त स्टाफ द्वारा दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज—चिनाब ब्रिज का एक बेहद भव्य और आकर्षक मॉडल तैयार किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस अद्भुत और भव्य मॉडल का निर्माण पूरी तरह से स्क्रैप (Scrap) सामग्री का उपयोग करके किया गया है, जो कर्मचारियों की रचनात्मकता और कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण है।

वरिष्ठ अधिकारियों का मिला प्रोत्साहन और नगद पुरस्कार

​इस भव्य दृश्य को साकार करने और मॉडल के निर्माण में स्टाफ का उत्साहवर्धन करने में कॉरिडोर/संक्षारण (Corrosion) सेक्शन के वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री मुबारक हुसैन (Mubarak Hossen) का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।


​इस शानदार कलाकृति को देखने के लिए वैगन शॉप और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोगों का तांता लगा रहा।

टेक्नीशियन अजीत कुमार ने बताया कि बेहतरीन मेहनत और लगन को देखते हुए वैगन शॉप के प्रमुख अधिकारियों —श्री बिमल टोपनो, सीडब्ल्यूएम,वैगन(CWM,WAGON) और श्री आनंद कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (Dy/CME,WAGON) ने स्टाफ की भरपूर सराहना की। उनकी इस मेहनत से प्रसन्न होकर अधिकारियों ने ₹5,000/- (पांच हजार रुपये) के नगद पुरस्कार की घोषणा की।
​इस प्रोत्साहन और निरंतर समर्थन के लिए आरबी सेक्शन के सभी स्टाफ सदस्यों ने उच्च अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment