टीएमसी नेता देवाशीष चौधरी उर्फ मुनमुन को चार दिनों की पुलिस हिरासत, जमीन कब्जाने और हत्या के प्रयास का आरोप

July 19, 2026 9:00 PM

खड़गपुर: खड़गपुर में एक महिला की जमीन पर अवैध कब्जा करने और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार देवाशीष चौधरी को आज खड़कपुर महकमा अदालत में पेश किया तो जज उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ज्ञात हो कि  आधी रात को तृणमूल कांग्रेस के नेता देवाशीष चौधरी उर्फ मुनमुन को गिरफ्तार कर लिया  था।

​मामले की पृष्ठभूमि और अदालत में पेशी

पश्चिम मेदिनीपुर के एसपी पपिया सुल्ताना के अनुसार, यह मामला साल 2025 का है, जिसमें जबरन जमीन पर कब्जा करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीड़िता खड़गपुर के वार्ड नंबर 21 स्थित पोर्टर खोली इलाके की निवासी बताई जा रही हैं। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को मेदिनीपुर महकमा अदालत में पेश किया और मामले की विस्तृत जांच के लिए 10 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की है।

​आरोपी का बयान

अदालत ले जाते समय देवाशीष चौधरी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे खुद नहीं पता कि मुझे क्यों गिरफ्तार किया गया है और इसके पीछे कौन शिकायतकर्ता है, मैं उसे भी नहीं जानता।” उन्होंने इस कार्रवाई के पीछे किसी बड़ी राजनीतिक साजिश की आशंका जताते हुए दावा किया कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

​प्रशासन और पुलिस का रुख

इस घटनाक्रम पर प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जो भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा या कानून अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

राज्य के मंत्री दलीप घोष का कहना है कि कोई गलत काम किया तो कानून अपना काम करेगा और यदि जांच के दौरान आरोपी निर्दोष पाया जाता है, तो उसे रिहा कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment