चेयरपर्सन कल्याणी घोष ने खोया पार्षदों का विश्वास, खड़गपुर नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव पास

October 5, 2026 5:29 PM

खड़गपुर। खड़गपुर नगर पालिका में सोमवार को चेयरपर्सन कल्याणी घोष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। बैठक में मौजूद 28 में से 24 पार्षदों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। चार पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव पास होने के बाद कल्याणी घोष आज से चेयरपर्सन नहीं रहीं।


इस अवसर पर प्रदीप सरकार ने कहा कि कल्याणी घोष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाने के कारण आज से वह चेयरपर्सन नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर नए चेयरपर्सन का चुनाव कर लिया जाएगा। उम्मीद है कि कल ही बैठक बुला ली जाएगी। तब तक वाइस चेयरमैन तैमूर अली खान कार्यकारी चेयरपर्सन बने रहेंगे।
हाई कोर्ट ने रिट खारिज की
ज्ञात हो कि कल्याणी घोष ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी, जिसे हाई कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दिया। इसके बाद खड़गपुर नगर पालिका में बैठक हुई और मतदान कराया गया।
मतदान में अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद प्रस्ताव का रिजोल्यूशन पारित किया गया, जिसे जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। खड़गपुर नगर पालिका में कुल 35 सीटें हैं। आज की बैठक में चेयरपर्सन कल्याणी घोष सहित भाजपा के छह पार्षद अनुपस्थित रहे।
चार पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया
आज हाथ उठाकर कराए गए मतदान में कांग्रेस के चार और माकपा के एक पार्षद ने भी प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। वहीं, टीएमसी के चार पार्षदों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। इनमें वार्ड नंबर 17 की नमिता चौधरी, 28 से रीता पांडे, कविता देवनाथ और डी बासंती शामिल रहीं बासंती मतदान के बाद मीटिंग में उपस्थित हुई। प्रदीप सरकार ने कहा कि बीते कई महीनों से खड़गपुर नगर पालिका में कामकाज ठीक से नहीं हो पा रहा था। अब वे लोग कोशिश करेंगे कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलती रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment