पूजा घूमने जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, बाइक से गिरकर युवती की मौत, 9 महीने की मासूम घायल

October 22, 2026 11:55 PM

खड़कपुर: दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जहां चारों तरफ उत्सव का माहौल था, वहीं पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नवमी की शाम पूजा घूमने जा रही 19 वर्षीय एक महिला की बाइक से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 9 महीने की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

​मिली जानकारी के अनुसार, साकराइल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके का निवासी प्रकाश मांडीपनी पत्नी प्रीतिलता मांडी (19 वर्ष), 9 महीने की बेटी और अपने साले के साथ बाइक पर सवार होकर दुर्गा पूजा देखने खड़कपुर जा रहे थे। जब उनकी बाइक खड़कपुर लोकल थाना अंतर्गत मूलबाँध इलाके से गुजर रही थी, तभी सड़क पर बने एक स्पीड ब्रेकर (हंप) को पार करते समय संतुलन बिगड़ने से यह गंभीर हादसा घटित हो गया। बाइक से गिरते ही महिला को सिर में गंभीर चोट आई।

​दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नजदीकी केशियरी स्थित खाजरा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद 19 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 महीने की बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक नियमों के तहत दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

​त्योहार के दिन हुई इस असमय और हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment