ट्रेन हादसे में विशाखापत्तनम से घर लौट रहे युवक की मौत, सड़क दुर्घटना में रेशमी के महिला कर्मी ने भी गंवाई जान

November 9, 2026 9:10 PM

 

खड़गपुर। विशाखापत्तनम से खड़गपुर होते हुए घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर सड़क दुर्घटना में एक महिला कर्मी की जान चली गई। दोनों घटनाओं से इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर थाना अंतर्गत ईंटाबेड़िया निवासी 28 वर्षीय साहेब मिद्या की बेलदा रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। जीआरपी सूत्रों के अनुसार, युवक के पास विशाखापत्तनम से हावड़ा का टिकट मिला है। वह विशाखापत्तनम में काम करता था और काली पूजा के अवसर पर घर लौट रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से उतरने के दौरान वह हादसे का शिकार हुआ।साहेब शादीशुदा था और उसका एक छोटा बच्चा भी है। जीआरपी ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डंपर की चपेट में आने से महिला कर्मी की मौत

एक अन्य घटना में सड़क दुर्घटना में 36 वर्षीय महिला कर्मी चुमकी भुइयां की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चुमकी रेशमी मेटलिक्स में हाउसकीपिंग का काम करती थी। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह स्कूटी से अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान रूपनारायणपुर के पास एक लॉरी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि चुमकी का पति राजू भी पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी में लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता है। वह भी सोमवार को ड्यूटी के लिए निकला था और भाईफोटा के अवसर पर घर लौटने वाला था। लेकिन पत्नी की दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही वह वापस लौट आया। चुमकी खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के सतकुई इलाके की रहने वाली थी। घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment