पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले विक्रेता को जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल

May 23, 2026 9:12 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले झारग्राम के मशहूर झालमुड़ी विक्रेता विक्रम कुमार साउ इन दिनों खौफ के साये में हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्रम को पाकिस्तान और बांग्लादेश के संदिग्ध नंबरों से कई फोन कॉल, व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल आ रहे हैं। आरोप है कि इन कॉल्स में न सिर्फ उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, बल्कि उनकी दुकान को भी बम से उड़ाने की बात कही जा रही है। इस घटना के बाद से विक्रम काफी दहशत में हैं।

​लगातार मिल रही इन धमकियों से परेशान होकर विक्रम ने गुरुवार को झारग्राम थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही, स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से झालमुड़ी विक्रेता को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से उन नंबरों की जांच कर रही है जहां से ये धमकी भरे कॉल आए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment