December 17, 2025

अशोक ताड़ी फिरौती मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता लिप्पू को जेल हिरासत, रिहाई की मांग पर प्रदर्शन कर रहे छह भाजपाई गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा, पुलिस व भाजपा समर्थकों के बीच धक्का मुक्की, लाठीचार्ज, भाजपा ने पुलिस पर लगाया राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तारी का आरोप

0
20201112_093033

रघुनाथ प्रसाद साहू
खड़गपुर। अशोक ताड़ी फिरौती मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता लिप्पू बेहरा को अदालत में पेश किए जाने पर जेल हिरासत में भेज दिया गया। लिप्पू की रिहाई की मांग पर थाना के समक्ष प्रदर्शन कर रहे छह भाजपाई गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिए गए घटना को लेकर पुलिस व भाजपा समर्थकों के बीच धक्का मुक्की, लाठीचार्ज हुई। भाजपा ने पुलिस पर लगाया राजनीतिक साजिश के तहत गिरफ्तारी का आरोप जबकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। ज्ञात हो कि मंगलवा की रात वार्ड नंबर 18 के भाजपा शक्ति प्रमुख लिप्पू बेहरा को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। घटना की खबर पा भाजपा नेता अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व  में भाजपा समर्थक खड़गपुर टाउन थाना के समक्ष रिहाई की मांग को लेकर प्रदरर्शन करने लगे व लिप्पू को झूठे मामले में फंसाने व पालिटिकल वेंडेटा का आरोप लगाया व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस अभिषेक,  कुणाल सरकार, बेबी कोले, बन्ही दे,  कुल छह लोगो के हिरासत में ले लिया जिसे लेकर दोनों पक्ष के बीच धक्का मुक्की हुई व पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना पड़ा बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

रिहाई के बाद मीडिया से बात करते हुए अभिषेक ने आऱोप लगाया कि टीएमसी के इशारे पर पुलिस काम कर रही है व राजनीतिक साजिश के तहत भाजपा को बदनाम करने के लिए गिरफ्तारी की गई है। उन्होने कहा कि राज्य में लोकतांत्रित अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। खड़गपुर शहर थाना प्रभारी राजा मुखर्जी ने बताया कि अशोक ताड़ी मामले में सीसीटीवी फुटेज देख गिरफ्तार संजीव यादव उर्फ जिल्ला छोटू से पूछताछ में उसने सुशांत बेहरा उर्फ लिप्पू का नाम बताया। फिरौती मामले में ही लिप्पू को गिरफ्तार कर खड़गपुर महकमा अदालत में पेश किया तो उसे जेल हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि लिप्पू जेल में बंद शंकर से मुलाकात किया था व सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।ज्ञात हो कि बीते दिनों अशोक ताड़ी ने थाना में दस लाख फिरौती मांगने व ना देने पर उसके चौपहिया वाहन को जला देने के मामले में श्रीनू नायडू हत्याकांड में जेल में बंद शंकर राव के खिलाफ खड़गपुर शहर थाना में शिकायत दर्ज कराया था जिसके बाद यादव की गिरफ्तारी हुई थी फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *