मुख्यमंत्री की सभा से लौटने के दौरान भीषण सड़क दुर्घटना, 1 की मौत 25 घायल

906
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गपुर। मुख्यमंत्री की सभा से लौटने के दौरान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर में भीषण सड़क दुर्घटना घटी जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 24-25 लोग घायल हुए है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है सभी को मेदिनीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक मेदिनीपुर में हुई मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होने के लिए केशपुर से एक पिकअप वैन में सवार होकर 30 लोग मेदिनीपुर आए थे। सभा के बाद वापस केशपुर लौटते वक्त रास्ते में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे वैन में सवार सभी लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। वहीं आफताबउद्दीन मल्लिक(36) नामक एक शख्स की मौत हो गई जबकि 24-25 लोग घायल हुए सभी को मेदिनीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया। मौके पर केशपुर की विधायक सिउली साहा भी पहुंची व उन्होंने मृतक के परिवार के प्रति खेद जताया तथा घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com