गोलबाजार एटीएम कैश वैन फायरिंग मामले में खोकोन पातर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, बंदूक, कारतूस मोटरसाईकिल सहित अन्य सामान जब्त, मथुराकाठी चूना बस्ती का रहने वाला है खोकोन, दो अन्य अभियुक्तों की तलाश मामले की गुत्थी सुलझा लेने का पुलिस का दावा 

327
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रघुनाथ प्रसाद साहू 9434243363

खड़गपुर। गोलबाजार एटीएम कैश वैन के प्रयास में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने खोकोन पातर को गिरफ्तार अदालत में पेश किया तो उसे जेल हिरासत में भेज दिया गया। पातर के पास से बंदूक, कारतूस मोटरसाईकिल सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।  मथुराकाठी चूना बस्ती का रहने वाला है खोकोन दो अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है व  मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा कर रही है पुलिस। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोकोन को बीते दिनों गिरफ्तार कर चार दिनों की पुलिस रिमांड में लाकर मामले की जांच की गई व उसके पास से बंदूक एक कारतूस, मोटरसाईकिल, मोबाईल व कुछ महत्वपूर्ण कागजात पुलिस को हाथ लगी है। खड़गपुर शहर थाना प्रभारी दिलीप का कहना है कि मामले की जांच करते हुए गिरोह का पर्दाफाश हुआ है व दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है उम्मीद है कि जल्द ही वे भी पुलिस गिरफ्त में होंगे। खोकोन उर्फ तोतोन बाच्चा पर ओल्ड मलिंचा में लगभग पांच साल पहले हुए साई पर फायरिंग मामले सहित कई आपराधिक मामले में उसके नाम दर्ज है। खोकेन की मां मीणा ने केजीपी न्यूज को बताया कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद वह जेल में बेटे से मिलने जरुर गई थी पर पुलिस उसे किस मामले में गिरफ्तार किया है पता नहीं बेटे ने उसे हेलमेट नहीं होने के कारण गिरफ्तारी की बात बताई थी। खोकेन के पिता कानू पातर बीमार होने के कारण कुछ काम नहीं करता जबकि मां मीणा लोगों के घरो में बर्तन साफ कर गुजारा चलाती है। मीणा का कहना है कि बड़ा बेटा मजदूरी करता है व अपने परिवार के साथ रहता है जबकि पांचवी तक पढ़े खोकेन पहले बिजली का काम करता था उसके बाद गलत संगत में चला गया। मीणा ने बताया खोकेन की पत्नी केशियाड़ी में अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ रहती है जबकि लाकडाउन के समय से ही खोकेन का घर में आना जाना बंद है।

अब तक दो लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी, बाकी दो है पुलिस गिरफ्त से बाहर  

ज्ञात हो कि 27 जुलाई को फायरिंग की घटना के बाद पुलिस प्रवीण कुमार उर्फ बीरी को भी गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे जेल हिरासत में भेज दिया गया था जो कि अब बेल पर है।

क्या घटी थी घटना

गोलबाजार में बाटा के पीछे इलाके में रखे एटीएम कैश वैन से बदमाशों ने लूट की कोशिश में फायरिंग की जिससे दो लोग घायल हो गए थे व घठना के बाद बदमाश फरार हो गए ते पीएनबी बैंक से कैश लेकर कर्मचारियों ने बाटा के पीछे रखे कैश वैन में जैसे ही  कैश ऱखा दो मोटरसाईकिल से चार -पांच लोग वहां पहुंच गए व पहले वाहन में फायरिंग की पर गनमैन ने विरोध किया तो कर्मचारियों पर भी फायरिंग कर दी थी जिससे कस्टोडियन सोमनाथ सरकार व गनमैन मथुरमोहन राय घायल हो गया दोनों के पांव में चोट लगी थी दोनों को इलाज के पहले खड़गपुर महकमा अस्पताल फिर मेदिनीपुर मेडिकल कालेज ले जाया गया था। पता चला है कि ठेकेदार कंपनी राईटर के कैश वैन में कुल चार कर्मी थे। पुलिस घटनास्थल में पहुंच गोली के खोखे बरामद किए थे व वाहनों को जब्त किया था वाहन के शीशे भी टूट गए थे।

फायरिंग के बाद से बैंक कांट्रेकचुअल लेबर के कर्मचारी है दहशत में

एटीएम कैश फायरिंग कांड के बाद से कांट्रेक्ट लेबरों में दहशत व्याप्त है फायरिंग में  घायल युवक सोमनाथ सरकार ने बताया कि घटना के बाद कई कर्मियों ने इस्तीफा दे दिया जबकि घटना के बाद उचित क्षतिपूर्ति व सहयोग ना मिलने के कारण वह भी काम पर नहीं जा पा रहा है ज्ञात हो कि घटना के पांच माह पहले ही सोमनाथ की शादी हुई थी। एटीएम में पैसे डालने का काम करने वाले कस्टोडियन सोमनाथ का कहना है कि जिस पैसे को बचाने के लिए उसने अपनी जान पर खेल गए उस ठेके कंपनी राइटर ने सिर्फ इलाज के कुछ खर्च दिए य़हां तक कि पूजा भी उसका इस साल फांकाकशी में गुजरा। सोमनाथ मलिंचा सुषमापल्ली का रहने वाला है जबकि मथुरमोहन गढ़बेत्ता का रहने वाला है। बैंक कांट्रेक्चुअल लेबर युनियन नेता राज सेनगुप्ता ने बताया कि मथुर स्वस्थ होने के बाद काम पर लौट आया है। राइटर कंपनी के कांथी व खड़गपुर कार्यालय प्रभारी आलापन ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी उसके पास नहीं है उन्होने सोमनाथ के काम पर ना आने की पुष्टि तो की पर पर उसके क्षतिपूर्ति या सहयोग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाया।

গোলবাজার এ টি এম ফায়ারিং কাণ্ডে খোকন পাতর গ্রেফতার
সম্প্রতি গত জুলাই মাসে গোলবাজার বাটা দোকানের পিছনে এটিএম ক্যাশ ভ্যান ফায়ারিং ঘটনায়ে খোকন কে গ্রেফতার করেছে pulis মথুরাকাঠির চুনা বস্তির খোকন এর কাছ থেকে বন্দুক, কার্টুজ, মটরসাইকেল সহ অন্যান্য জিনিস পেয়েছেন পুলিশ
এর আগে পাঁচ বছর পূর্বে ওল্ড মালঞ্চ এর সাঁই এর ফায়ারিং সহ আরো অনেক অপরাধীমূলক কর্মে যুক্ত রয়েছে সে..
খোকন ওরফে তোতন বাচ্চা এর মা মিনা খড়্গপুর নিউজ কে জানায় তার ছেলে কে পুলিশ হেলমেট এর জন্য ধরেছে শুনেছি.
ওর বাবা অসুস্থ থাকায় কিছু কাজ করে না. মা লোকের বাড়ি তে কাজ করে সংসার চালায়

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com