खड़गपुर शहर में फिर चेन छिनताई की घटना से दहशत में लोग

261
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गपुर। पांच दिनों में तीसरी बार खड़गपुर शहर में किसी महिला के गले से चेन छिनताई की घटना घटी है। ताजा घटना आज सुबह की है। सुबह करीब दस बजे के आस-पास खड़गपुर के न्यू सेटेलमेंट इलाके में 55 वर्षीय हेमलता नामक महिला के साथ उस वक्त चेन छिनताई की घटना घटी जब वह बाजार से घर लौट रही थी। पता चला है कि हेमलता बाजार से पैदल-पैदल ही चलकर वापस घर लौट रही थी उनके साथ एक और महिला भी थी। हेमलता ने बताया कि जब वह न्यू सेटलमेंट इलाके से गुजर रही थी तभी दो मास्क लगाए बाइकसवार शख्स पीछे से उनके पास आए और कोई पता पूछने के बहाने उन्हें रोक दिया। जैसे ही हेमलता थोड़ी सहज हुई तो तुरंत मौका पाकर बदमाशों ने उनके गले से सोने का चेन छीनकर भाग निकले। हेमलता के मुताबिक चेन का वजन करीब तीन भरी सोने के लगभग था। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि इससे पहले बीते 12 नवंबर को खड़गपुर के मथुराकाटी इलाके में दो छिनताई कि घटना एक ही दिन घटी थी। इधर 5 दिनों के भीतर-भीतर तीसरी बार चेन छिनताई की घटना से शहर के लोग चिंतित है। पुलिस का कहना है कि यह बाइकसवार चेन छिनताई गैंग खड़गपुर या बाहर के भी हो सकते है जो सोने के चेन पहनने वाली महिलाओं को टार्गेट बनाकर छिनताई कर रहे है। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में है लेकिन अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For Sending News, Photos & Any Queries Contact Us by Mobile or Whatsapp - 9434243363 //  Email us - raghusahu0gmail.com