December 5, 2025

खड़गपुर कारखाना में तकनीकी संगोष्ठी आयोजित, रेलवे सर्विस कंडक्ट रुल्स पर हुई परिचर्चा

0
IMG_20220626_183653

खड़गपुर कारखाना के डीजल आवधिक मरम्मत कार्यशाला के बैठक कक्ष में एक तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में रेलवे सेवा आचरण नियमावली पर परिचर्चा की गई।


कार्यक्रम की रूपरेखा राजभाषा के अनुवादकद्वय वेद प्रकाश मिश्र एवं डीजल विभाग के हिंदी सचिव मनीष चंद्र झा ने बनाई थी। कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल समन्वय में डीजल विभाग के हिंदी सचिव मनीष चंद्र झा का सहयोग सराहनीय था।

इस अवसर पर डीजल विभाग के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आशुतोष कुमार, सहायक कार्य प्रबंधक कृष्ण पद बोस, सीनियर सेक्शन इंजीनियर शंकर देव मंडल, सुशील दास, मुख्य कार्यालय अधीक्षक वामाचरण बोइपाई, अवतार सिंह, अशोक मन्ना, गोपनीय सहायक पल्लव दास, कार्यालय अधीक्षक मदन कुमार, राजेश कुमार गोंड, रोजा, स्वाति रानी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वेंकट किरण, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ड्राइंग) श्याम सुन्दर गुप्ता, कार्मिक विभाग के सचिव शुभम कुमार, एस.टी.सी. के पुस्तकाध्यक्ष रंजन कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजन, समन्वय व संचालन में डीजल विभाग के हिंदी सचिव मनीष चंद्र झा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुशील दास ने सुन्दर व्याख्यान दिए।
वेद प्रकाश मिश्र ने सभी श्रोताओ एवं आयोजकों तथा अधिकारियों को इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सहायक कार्य प्रबंधक कृष्ण पद बोस ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आशुतोष कुमार ने अपने संबोधन में सभी वक्ताओं एवं श्रोतागणों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेषकर वेद प्रकाश मिश्र एवं मनीष चंद्र झा को धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *