अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम, पश्चिम बंगाल में योग को समर्पित विशेष ईएमयू ट्रेन चलाई गई






अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय रेलवे ने भव्य राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के साथ मनाया उत्सव




- चेनाब,अंजी और पंबन पुलों पर आयोजित किए गए अनोखे योग सत्र
● सभी रेलवे जोनों, मंडलों और रेलवे परिसरों में हुए कार्यक्रम
● पश्चिम बंगाल में योग को समर्पित विशेष ईएमयू ट्रेन चलाई गई
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे ने पूरे देश में भव्य और उत्साही योग सत्रों का आयोजन किया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत यह उत्सव सभी रेलवे जोनों, मंडलों, स्टेशनों और रेलवे परिसरों में मनाया गया।


रेल राज्य मंत्री श्री वी. सोमनन् ने कर्नाटक के हसन में और श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने चंडीगढ़ के सुखना झील में आयोजित योग सत्रों में भाग लिया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ श्री सतीश कुमार ने नई दिल्ली के कर्नैल सिंह स्टेडियम में आयोजित योग सत्र में भागीदारी की।
इस वर्ष की विशेष बात यह रही कि योग सत्र केवल स्टेशनों और कार्यालय परिसरों में ही नहीं बल्कि भारतीय रेलवे की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संरचनाओं पर भी आयोजित किए गए। पहली बार दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे आर्च ब्रिज – जम्मू-कश्मीर में स्थित चेनाब ब्रिज पर योग सत्र आयोजित किया गया, जो भारतीय रेलवे की आत्मविश्वास और इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक बना। इसके साथ ही भारत के पहले केबल-स्टे रेल पुल – अंजी खड ब्रिज और देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेल पुल – तमिलनाडु के पंबन ब्रिज पर भी योग सत्र आयोजित किए गए, जो योग और तकनीकी उत्कृष्टता का अनूठा संगम दर्शाते हैं।
हावड़ा मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल में एक विशेष ईएमयू ट्रेन चलाई गई, जिसे योग को समर्पित किया गया। इस ट्रेन पर विभिन्न योग मुद्राओं और उनके स्वास्थ्य लाभों के चित्र प्रदर्शित किए गए।
देशभर में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट्स और गाइड्स, स्कूल के छात्रों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता की भागीदारी के साथ योग सत्रों में भारी उत्साह देखने को मिला। इन सत्रों में आसन, प्राणायाम, ध्यान और योग के समग्र लाभों पर आधारित जागरूकता गतिविधियाँ शामिल थीं।
इस राष्ट्रव्यापी पहल के माध्यम से भारतीय रेलवे ने न केवल अपने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया, बल्कि आम जनता के बीच योग के परिवर्तनकारी लाभों के प्रति भी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दक्षिण पूर्व रेलवे ने मनाया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
कोलकाता, 21 जून, 2025
दक्षिण पूर्व रेलवे ने दिनांक 21.06.2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम थी – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”।
श्री अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के अधिकारियों के क्लब में दीप प्रज्वलन कर योग सत्र का उद्घाटन किया।

श्री सौमित्र मजूमदार, अपर महाप्रबंधक, प्रमुख विभागाध्यक्षगण तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
योग सत्र दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय में आयोजित किया गया जिसमें “द आर्ट ऑफ लिविंग, कोलकाता सेंटर” के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का अभ्यास कराया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
योग तनाव और चिंता को कम करता है तथा ध्यान और नियंत्रित श्वास के माध्यम से मानसिक शांति प्रदान करता है। यह शरीर को लचीला और मजबूत बनाकर उसे स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखता है।
योग सत्र से पूर्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी चार मंडलों – खड़गपुर, आद्रा, चक्रधरपुर और रांची में भी मनाया गया.
HARMONY OF BODY AND MELODY
Griffins International School Marks International Yoga Day & World Music Day with Inspiring Celebrations
Griffins International School, Kharagpur, brought together the energies of movement and melody as it observed International Yoga Day and World Music Day on 21st June 2025 with great enthusiasm and unity. The dual celebration—attended by students from Classes III to X—was hosted at the Assembly Ground, creating a vibrant blend of cultural expression and physical well-being.
The programme began at 8:10 a.m. with a moment of quiet reflection through prayer, followed by a thoughtful introduction presented by students. The importance of both days was articulated—how yoga strengthens the body and mind, and how music inspires emotion, connection, and creativity.
An engaging student speech highlighted how both yoga and music transcend boundaries, nurturing inner peace and building resilience in the modern world.
One of the standout moments was the yoga demonstration, where students performed a series of well-coordinated asanas, showcasing strength, poise, and breath awareness. The performance served as a reminder of the value of consistency and discipline in one’s daily routine.
This was beautifully complemented by a live instrumental music session featuring keyboard, guitar and An unorthodox musical instrument. The musical performance radiated joy, rhythm, and harmony—capturing the true essence of World Music Day.
The event concluded with the singing of the National Anthem, instilling pride and unity among all present.
Later in the day, Griffins continued its commitment to wellness through a special yoga session for teachers at 2:00 PM. The initiative reflected the school’s holistic approach to education—not just for learners, but for the entire academic community.
The school’s Founder Chairman, Mr. Abishek Kumar Yadav, in his message, emphasized the importance of blending tradition with modern education. He commended the school community for upholding the values of holistic development and stated, “Yoga teaches us balance, and music connects us to our inner joy. Together, they form the essence of life-long learning.” His vision continues to inspire Griffins to nurture the physical, emotional, and creative well-being of every child.
The event was further enriched by the gracious presence of the Principal and Headmistress Ma’am, who appreciated the coordination and efforts of the students and staff. They expressed pride in the school’s culture of integrating mindfulness, discipline, and artistic expression into everyday learning.
The dual celebration of International Yoga Day and World Music Day at Griffins International School served as a beautiful reminder of the need to lead balanced, expressive, and healthy lives. It was a day of harmony, reflection, and joy—echoing the true spirit of holistic education

আন্তর্জাতিক সঙ্গীত এবং যোগ দিবস পালিত হল বিদ্যালয়ে
গত ২১শে জুন সঙ্গীতের সুর মুর্ছনায় আন্তর্জাতিক সঙ্গীত এবং যোগ দিবস পালিত হল খড়গপুরের অন্যতম শিক্ষা প্রতিষ্ঠান গ্রিফিন্স আন্তর্জাতিক বিদ্যালয়ে|
বিদ্যালয়ের দিনটি প্রাণবন্ত হয়ে ওঠে সঙ্গীত সমাবেশের মধ্য দিয়ে যেখানে বিদ্যালয়ের শিক্ষার্থীরা নিজেদের প্রতিভা তুলে ধরার সুযোগ পেয়েছিল| সঙ্গীতের প্রতি অনুরাগ এবং বৈচিত্রের দিকটিকে বিশেষভাবে তুলে ধরা হয়েছিল| ‘পায়েলিয়া ঝন্কায়ে ‘ গানের কোরাসটিতে একেবারে মন্ত্রমুগ্ধ হয়ে পড়ে উপস্থিত দর্শক সকল | অনুষ্ঠানের প্রধান আকর্ষণ ছিল ‘অর্কেস্ট্রা’ যা দর্শকদের মুগ্ধ করেছিল|
সঙ্গীতের সীমা ছাড়িয়ে একই দিনে আন্তর্জাতিক যোগ দিবসও পালন করা হয়েছিল| দীপ্তাংশু সিনহা , শ্রীশ হালদার এবং পুষ্পিকা জানা অসাধারণ কিছু যোগাসন দর্শকদের সামনে উপস্থাপিত করে । দক্ষ প্রশিক্ষকদের তত্ত্বাবধানে ‘অনুলোম-বিলোম’ ‘সূর্য নমস্কারে’র মত আসনগুলি সত্যিই দর্শনীয় বিষয় ছিল| এমনকি বিদ্যালয়ের সভাপতি অভিষেক কুমার যাদব, অধ্যক্ষ প্রদীপ সামল শিক্ষার্থীদের তাদের দৈনন্দিন জীবনে যোগের সারমর্মকে অনুপ্রাণিত করতে এবং উদ্বুদ্ধ করার জন্য বিভিন্ন আসন করেছিলেন যেখানে সম্মিলিতভাবে অংশগ্রহণ করেছিলেন বিদ্যালয়ের শিক্ষক-শিক্ষিকা |

ग्रिफ़िन्स इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
खड़गपुर, 21 जून 2025 के दिन ग्रिफ़िन्स इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा विश्व संगीत दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। यह संयुक्त कार्यक्रम विद्यालय के कक्षा तीसरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ संपन्न हुआ
कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में विद्यालय के अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार श्यामल, तथा हेडमिस्ट्रेस मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन का जिम्मा कक्षा दसवीं के छात्र साकिब और अंकिता ने बखूबी निभाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मधुर प्रार्थना से हुई, जिसके बाद साकिब और अंकिता ने क्रमशः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के महत्व पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। उनके वक्तव्यों ने सभी उपस्थित जनों को योग और संगीत के प्रति जागरूक किया।
इसके पश्चात योग प्रदर्शन की सुंदर प्रस्तुति विद्यालय के छात्रों द्वारा दी गई। विशेष रूप से दीपांशु सिन्हा, शीश हालदार, और पुष्पिका जाना ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी लयबद्ध योग मुद्राओं ने योग की महत्ता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का अगला चरण विश्व संगीत दिवस को समर्पित था। इस अवसर पर विद्यालय के गायन मंडली ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा इंस्ट्रुमेंटल म्यूज़िक पर शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसमें ताल और सुर का अद्भुत सामंजस्य देखने को मिला।
अध्यक्ष महोदय श्री अभिषेक कुमार यादव ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने की प्रेरणा दी। प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार श्यामल ने भी छात्रों को संतुलित जीवन हेतु योग और संगीत के महत्व को समझाया।
अंत में, कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरा विद्यालय परिसर उल्लास, अनुशासन और रचनात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा। यह आयोजन विद्यार्थियों के समग्र
विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
International Yoga Day 2025 Celebrated Enthusiastically Across Kharagpur Division

The Kharagpur Division of South Eastern Railway celebrated the International Day of Yoga 2025 with great enthusiasm and active participation of officers, staff, and their families on 21st June 2025. A series of yoga sessions were organised across multiple locations to promote physical and mental well-being through the practice of yoga.
Major yoga events were conducted at the SERSA Stadium, Officers’ Club Kharagpur, and at key locations across the division including Mecheda, Santragachi, Shalimar, Haldia, and Baleshwar railway stations. The sessions were conducted under the guidance of trained yoga instructors and saw participation from railway officials, staff members, RPF personnel, Scouts & Guides and members of the railway family.
Shri K.R. Chaudhary, DRM Kharagpur along with all divisional officers and SERWWO members actively participated in the celebration of the 11th International Day of Yoga at the Officer’s Club, Kharagpur. The Yoga Exercise was followed by a plantation drive at the Officer’s Club.
The celebrations began early in the morning with warm-up exercises, followed by demonstrations of yoga asanas, pranayama, and meditation techniques. This year’s celebration was held under the official theme: “Yoga for One Earth, One Health”, which emphasizes the vital link between individual well-being and planetary health, highlighting the role of yoga in achieving holistic health and harmony in life.
All participating railway personnel were encouraged to incorporate yoga into their daily routine to enhance personal health, concentration, and workplace efficiency. The event reflected the Indian Railways’ commitment to fostering a healthy work culture and promoting fitness among its employees.
Participants expressed appreciation for the initiative and committed to continuing the practice in their everyday
lives.
Har sal ki tara ajj biswa joga divas manaya.
Srikrishnapur yoga pranayam kendra me shuva pravat fare ke sath anushthan ka suchna hua.yoga prodarsan kiya Edisha ghosh ar Adriza maity.Edisha ghosh ko yoga kendra ke tarf se sombondha diya giya.sanskritik anusthan hua usmay kabita path may vag liya mrs.Lina gope, sharaya Roy & Sri Bijon Dutta. Nritya poribeshon kiya Shayani samanta.sangit poribeshon kiya prof. Tapan kr pal, mrs Namita pal,smt.Kumkum Barua,mrs.Ashima singha prajapati,smt.Namita Singha prajapati.Yoga sibir ki pratishtha ar prashikhak mrs.Sulata mondal ojha ne anusthan ka parichalona kiya.

Mrs.Susmita Dutta,mrs.Ritu Gupta, mrs. Jothna mridha,mrs. Kamala Samanta and smt.Bula mitra sob sodosya uposthit chilen.

International Yoga day observed at KCF PARK in instructions of Banwari Lal Khandelwal
