July 17, 2025

टीएमसी ने बेबी कोले को थमाया कारण बताओं नोटिस, अनिल दास पर हमले के प्रतिवाद में एकजुट हुए लोग

0
IMG_20250630_230136

टीएमसी ने अनिल दास पर हमला मामले में बेबी कोले को  कारण बताओं नोटिस थमाते हुए तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है। विधायक सुजय हाजरा में बताया कि घटना को लेकर राज्य नेतृत्व को बताने पर प्रदेश नेतृत्व ने कार्रवाई करने को कहा है जिसके तहत बेबी को कारण बात नोटिस जारी किया गया है वह तीन दिनोंक भीतर जवाब देने को कहा गया हैं।

सुजय ने पार्टी कार्यकर्ता सहित सभी को कोई असुविधा होने पर पुलिस व कानून पर भरोसा रखना को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून अपने हाथों में ले तो उस पर कार्रवाई होगी।

अनिल दास पर हमले के प्रतिवाद में एकजुट हुए लोग

अनिल दास पर हमले के प्रतिवाद में आज शाम घटनास्थल के समीप प्रतिवाद सभा आयोजित की गई। जिसमें आम लोगों के अलावा साहित्यकर्मी, मानव अधिकार कार्यकर्ता, आमरा वामपंथी समर्थक व कांग्रेस नेता कार्यकर्ता शामिल हुए।

राजनीतिक उद्देश्य और प्रतिक्रिया:

इस घटना ने खड़गपुर में सियासी सरगर्मी को बढ़ा दिया है।

स्थानीय राजनीतिक सूत्रों का मानना है कि अनिल दास सामाजिक मुद्दों पर सरकार और सत्तारूढ़ दल के खिलाफ आवाज़ उठाते रहे हैं, जिसके कारण वह पहले भी राजनीतिक निशाने पर रहे हैं।

वामपंथी दलों ने इस हमले को पूर्व नियोजित और राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

घटना के बाद #राजनीतिक_आतंकवाद, #विरोध_सभा, और #खड़गपुर_द_सिटी_ऑफ_जॉय_न्यूज_पेज जैसे हैशटैग्स पर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है।

🚨 पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था

हमले के तुरंत बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

🔊 सामाजिक विरोध और जनसभा

वामपंथी दलों और सामाजिक संगठनों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और खड़गपुर में एक विरोध सभा का आयोजन किया।

आंदोलनकारियों का कहना है, “अगर सरकार के खिलाफ बोलना अपराध है, तो यह लोकतंत्र नहीं तानाशाही है।”

सामान्य नागरिकों का भी एक वर्ग इस हमले को शर्मनाक और चिंताजनक मान रहा है।

कांग्रेस नेता में घटना के लिए टीएमसी की निंदा करते वह कहा कि अगर आरोपी गिरफ्तार भी हुई तो छूटने पर उसे माला पहनाकर लाया जाएगा। वक्ताओं ने अनिल दास को बचाने के बजाय मोबाइल में वीडियो बनाने की आलोचना की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद नंटू मंडल, मधु कामी व अन्य उपस्थित थे।

इधर अस्पताल में टीएमसी सहित अन्य दलों के नेताओं का पीड़ित अनिल दास से मिलने के लिए अस्पताल में तांता लगा रहा।

আজ অনিল দাসের (ভিম দা) ওপর আক্রমণের প্রতিবাদে নাগরিক সমাজের ডাকা খরিদা মেন রোডে
প্রতিবাদ কর্মসূচীতে উপস্থিত থেকে খড়গপুর শহর #CPIM এর পক্ষ থেকে ধিক্কার এবং দোষীদের দৃষ্টান্তমূলক শাস্তির দাবি করা হয়েছে।
বক্তব্য rakhlen #CPIM খড়গপুর শহর পশ্চিম এরিয়া কমিটির সম্পাদক কমরেড মধুসূদন রায়।

Show cause notice 

শ্রীমতি বেবী কোলে

খড়গপুর ওয়ার্ড নম্বর .১০

পশ্চিম মেদিনীপুর সাংগঠনিক জেলা

 

বিষয়: দল বিরোধী কাজের জন্য কারণ দর্শানোর নির্দেশ

 

তিরিশে জুন ২০২৫ তারিখে আপনি প্রকাশ্যে রাস্তায় যে অশালীন এবং অশোভনীয় কাজ করেছেন এবং নিজের হাতে আইন তুলে নিয়ে একজন বয়স্ক মানুষকে হেনস্থা করেছেন তাতে দলের ভাবমূর্তি যথেষ্ট আঘাত পেয়েছে।

দল কোনমতেই এই রূপ দূর্বিনীত কাজ সমর্থন করে না। এবং ইতিমধ্যেই আপনার বিরুদ্ধে খড়গপুর টাউন থানায় দলীয় ভাবে এফআই আর রুজু হয়েছে ।FIR No—311/25

 

দলীয় শৃঙ্খলা ভঙ্গের অপরাধের জন্য আপনাকে আগামী তিন দিনের মধ্যে কারণ দর্শানোর নির্দেশ দেওয়া হচ্ছে।

 

বিনীত,

সুজয় হাজরা

সভাপতি

মেদিনীপুর সাংগঠনিক জেলা

তৃণমূল কংগ্রেস

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *