ईश्वराम्मा के पुण्यतिथि पर 48 लोगों ने किया रक्तदान श्री सत्य साईं सेवा की ओर से नारायण सेवा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

May 7, 2022 6:43 AM

खड़गपुर। श्री सत्य साईं सेवा समिति की ओर से नई खोली स्थित श्री स्त्य साई मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 48 लोगों ने रक्तदान किया।

ज्ञात हो कि आज के ही दिन सन 72 में सत्य साई बाबा की मां ईश्वराम्मा दिवंगत हो गई थी इसलिए आज के दिन बतौर ईश्वराम्मा डिवाइन सोल डे मनाया जाता है।

इस अवसर पर नारायण सेवा के साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। बतौर अतिथि बी. प्रभाकर राव, श्री राव, पूजा नायडू, समिति के जिला अध्यक्ष ए. उमामहेश्वर राव, देबी प्रसाद, कार्तिक व अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment