रेल कर्मी सुदीप की रहस्यमय मौत, हुआ अंत्यपरीक्षण, लंबे समय से थे बीमार

October 10, 2022 10:04 PM

रेल कर्मी सुदीप की रहस्यमय मौत शव का हुआ अंत्यपरीक्षण
खड़गपुर, खड़गपुर के सिग्नल विभाग में कार्यरत सुदीप देयासी की रहस्यमय मौत हो गई उसके शव का अंत्यपरीक्षण करा पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मेचेदा से ट्रांसफर होकर खड़गपुर में सुदीप ने नौकरी ज्वाईन की थी पर न्यूरो समस्या होने के कारण बीते कई माह से सुदीप नौकरी में नहीं जा पा रहा था। सुदीप की पत्नी मौमिता देयासी ने बताया कि मेचेदा में उसके आवास में ही उसका इलाज चल रहा था तबियत बिगड़ने पर उसे खड़गपुर के मेन अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेंस कांग्रेस के एजीएस रंजीत भादुड़ी ने बताया कि सुदीप को अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई थी इसलिए पोस्टमार्टम में भेजा गया। मेचेदा स वह ट्रांसफर हो आय़ा था। सुदीप की शव को उसके पैतृक आवास हावड़ा जिले के आमता अंतिम सस्कार के लिए उसकी दीदी व पत्नी ले गई पता चला है कि सुदीप का एक आठ वर्षीय बेटा है। खड़गपुर शहर थाना के आईआईटी टीओपी के जांच अधिकारी ने बताया कि रहस्यमय मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बीते दो तीन दिनों से सुदीप की तबियत ज्यादा बिगड़ने की खबर है। पता चसा है कि मानसिक संतुलन ना होने से सहकर्मियों के साथ भी सुदीप के संबंध ठीक नहीं थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment