कोरोना संक्रमित वृद्ध को सामान्य वार्ड में रखे जाने से परिजनों ने हंगामा किया जिसके बाद रोगी को किया गया स्थानांतरित

August 23, 2020 4:11 PM

खड़गपुर। मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में साधारण रोगियों के साथ एक कोरोना संक्रमित रोगी को भी रखे जाने से अन्य रोगियों व उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। ज्ञात हो कि शनिवार की शाम के वक्त लगभग 70 -75 वर्षीय एक वृद्ध को तबीयत खराब होने के बाद मेडिकल कॉलेज के नए बिल्डिंग में बने मेल वार्ड में रखा गया जहां से उसका नमूना जांच के लिए लिया गया। बाद में आई रिपोर्ट में पता चला कि वृद्ध कोरोना संक्रमित था। जिसके बाद उस वार्ड में मौजूद दूसरे रोगी व उनके परिजन भयग्रस्त हो गए बाद में अस्पताल प्रशासन के समीप अन्य रोगियों के परिजन ने हंगामा किया व शिकायत  की उसके बाद रविवार की सुबह कोरोना संक्रमित वृद्ध को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित किया गया।ज्ञात हो कि एक पखवाड़े पूर्व भी मेदिनीपुर मेडिकल कालेज में खड़गपुर शहर के गाटरपाड़ा निवासी वृद्ध की मौत अस्पताल में हो गई थी  बाद में वृद्ध को संक्रमित तो घोषित किया गया पर 36 घंटे तक मृतक के शव को सामान्य वार्ड में पड़े रहने से परिजनों ने आश्चर्य जताया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment