






कोलकाता: सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिस बल को सशक्त करने के उद्देश्य से कोलकाता पुलिस में 5,893 रिक्त पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इस बड़े भर्ती अभियान से युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे।


स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार विभिन्न पदों का विवरण इस प्रकार है:

कांस्टेबल: 4,319 पद
सब-इंस्पेक्टर (SI): 425 पद
सार्जेंट: 1,149 पद
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस ढांचे को नई मजबूती मिलेगी और कानून-व्यवस्था की निगरानी और बेहतर होगी। जल्द ही चयन बोर्ड की ओर से आवेदन की तिथियों और पात्रता से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना है।





